Welcome to Insurance Hand !
Online Survey Form For LIC Agents with 7 Video (LICOSF001)

Online Survey Form For LIC Agents with 7 Video (LICOSF001)

Product Type :
(0 customer review)

 Online Survey Form For LIC Agents with 7 Video


price/₹4000
size/Digital File

अनजान लोगो तक अपनी पहुंच बनाने का सबसे आसान तरीका-

ऑनलाइन सर्वे फॉर्म को और इसके लाभ को समझने के लिए आपको ऑफलाइन सर्वे फॉर्म को समझना होगा। सर्वे फॉर्म एक ऐसा माध्यम है। जिसकी सहायता से एक एलआईसी एजेंट अनजान लोगो से अपना व्यवसायिक सम्बन्ध बना सकता है। सर्वे फॉर्म एक ऐसा माध्यम है। जिसका उपयोग करके कई अभिकर्ताओं ने एमडीआरटी, सीओटी और टीओटी जैसे लक्ष्य को प्राप्त किया है। यह ऑफलाइन सर्वे फॉर्म बिलकुल मुफ्त है। इस फॉर्म का उपयोग कैसे किया जाता है यह जानकारी हमारे यूट्यूब चैनल “Ritesh Lic Advisor” के वीडियो में दी हुई है। मैं उसका लिंक आपके साथ शेयर कर रहा हूँ। इसका लाभ अवश्य उठाये।

वीडियो देखने के लिए- क्लिक कीजिये

2021 के ऑफलाइन सर्वे फॉर्म की जानकारी हेतु - यहाँ क्लिक कीजिये 


ऑनलाइन सर्वे फॉर्म क्या है-

Covid-19 की समस्या होने के बाद आज पूरी दुनियाँ में कार्य करने की पद्धति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। जहाँ भारत सरकार देशवाशियो से निरंतर दो गज की दुरी बनाने की सलाह दे रही है। वही पर अधिकांश कार्य ऐसे भी है जो लोग अपने घरो से ही कर रहे है। 

मुझे यकीन है कि आपने भी अपने कार्य क्षेत्र में यह अनुभव किया होगा कि लोग एक दूसरे से दुरी बनाकर रखने में अपने आपको ज्यादा सुरक्षित महसूस करते है। ऐसे में आपको अनजान अथवा नए लोगो से अपने जीवन बीमा व्यवसाय के सन्दर्भ में बातचीत करने में पहले जैसी अनुकूलता का अनुभव नहीं होता होगा। 

ऑनलाइन सर्वे फॉर्म आपकी सी समस्या का पूर्ण समाधान है। यह फॉर्म उपरोक्त ऑफलाइन सर्वे फॉर्म का ही ऑनलाइन वर्जन है। इस फॉर्म के लिंक को सोशल मीडिया, मोबाइल मैसेज, ईमेल, वेबसाइट अथवा WhatsApp जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग करके लोगो तक सेंड किया जा सकता है। 

हालाँकि यह ऑनलाइन सर्वे फॉर्म 2018 से ही प्रचलन में है और जिन अभिकर्ताओं ने इस फॉर्म को बनवाया है और उपयोग किया है। इसका बेहतर लाभ भी प्राप्त किया है। अभी इस ऑनलाइन सर्वे फॉर्म को भी अपडेट कर दिया गया है अर्थात पहले से अधिक प्रभावी बना दिया गया है। 

इस फॉर्म को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए अभिकर्ता के नाम, मोबाइल नंबर, पता इत्यादि के साथ कुल 7 वीडियो बनाई जाती है। आप इस फॉर्म को ज्यादा अच्छे तरीके से समझ सके इसके लिए मैं अपने फॉर्म का लिंक आपके साथ शेयर कर रहा हूँ। इस फॉर्म को भरते समय Next और Back ऑप्शन का उपयोग करते हुए अलग-अलग प्रश्नो के उत्तर पर इसकी प्रतिक्रिया की जाँच जरूर कीजिये। 

हमारे ऑनलाइन सर्वे फॉर्म को चेक करने के लिए- क्लिक कीजिये

आप ऑनलाइन सर्वे फॉर्म को और भी आसानी से समझ सके इसके लिए एक महत्वपूर्ण वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में विस्तृत रूप से ऑनलाइन सर्वे फॉर्म से एक अभिकर्ता को क्या लाभ हो सकता है।



ऑनलाइन सर्वे फॉर्म को बनवाने का खर्च-

ऑनलाइन सर्वे फॉर्म बनाने में अभिकर्ता के नाम, फोटो और दूसरे डिटेल के साथ कुल 7 वीडियो बनाया जाता है। यदि आपने ऊपर दिए हुए हमारे सर्वे फॉर्म को भरा होगा। तो आपको इसके विषय में जानकारी हो चुकी होगी। 

साथ ही इस ऑनलाइन सर्वे फॉर्म की दूसरी सबसे खास बात यह है कि यह फॉर्म हाईपर लिंकिंग पर आधारित है अर्थात ग्राहक जिस तरह के उत्तर देता है। फॉर्म के प्रश्न उसके उत्तर के आधार पर दिखते और स्किप हो जाते है। 

एलआईसी का ऑनलाइन सर्वे फॉर्म बनवाने के लिए M.R.P. ₹4000/- है। यदि आप ऑफर के तहत इस फॉर्म को तैयार करवाते है। तो इसकी जानकारी ऊपर हैडिंग के नीचे दी हुई होती है।


महत्वपूर्ण जानकारी-

अक्सर जब आप किसी सॉफ्टवेयर अथवा एप्लीकेशन को बाजार से खरीदते है। तब प्रति वर्ष उसे रिन्यू करने के लिए खर्च करना होता है। परन्तु ऑनलाइन सर्वे फॉर्म के साथ ऐसा नहीं है। चुकी यह फॉर्म आपके जीमेल अकाउंट से बनाया जाता है। अतः एक बार पैसे खर्च करने के बाद जब आपका फॉर्म तैयार हो जाता है। फिर इसका उपयोग आप तब तक कर सकते है। जब तक आपका जीमेल अकाउंट एक्टिव रहता है।


समय की बचत होती है- 

आप सोशल मीडिया पर किसी इमेज को पोस्ट करने में जितना समय खर्च करते है। इस फॉर्म का उपयोग करने में उतना ही समय लगता है। एक बार जब आपका कोई भावी ग्राहक इस फॉर्म को भर देता है। जब भी आप फ्री हो अपनी सुविधा अनुसार आप जाँच कर सकते है कि आपके भावी ग्राहक ने क्या डिटेल भरी है।


आपके ग्राहक का डेटा सुरक्षित होता है- 

चुकी यह फॉर्म आपके अपने जीमेल के अकाउंट से तैयार किया जाता है। अतः सिर्फ और सिर्फ आप ही अपने भावी ग्राहक के द्वारा जो जानकारी भरी गई है। उसे देख सकते है। 


यदि आप इस ऑनलाइन सर्वे फॉर्म को बनवाने का निर्णय करते है। तो पेमेंट जमा करने के बाद स्लिप को सुरक्षित कर लीजिये। साथ में अपनी एक अच्छी  फोटो रख लीजिये। फिर नीचे दिए हुए लिंक पर क्लिक करके इस फॉर्म को ध्यान से भरिये। 

फॉर्म भरने के लिए- क्लिक कीजिये

चुकी फॉर्म के जरिये मिली जानकारी व्यवस्थित और हमारे लिए सुविधाजनक होती है। इसलिए हमारा विशेष आग्रह यही होगा कि आप फॉर्म के जरिये ही हमें अपने डिटेल देवे। लेकिन संभव है कुछ अभिकर्ता दोस्तों को फॉर्म भरने में असुविधा हो। तो आप अपनी डिटेल हमें हमारे मेल (insurancehand01@gmail.com) पर भी दे सकते है। मेल कैसे सेंड करना है इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है। 

मेल के To ऑप्शन में लिखिए-  insurancehand01@gmail.com

मेल के सब्जेक्ट ऑप्शन में लिखिए- Create my Online Survey Form (Order ID)

मेल के कंपोजर ऑप्शन में लिखिए- 

सर्वप्रथम अटैच फाइल में अपनी फोटो और ट्रांजेक्शन स्लिप अपलोड कर दीजिये। इसके बाद नीचे दी गई चीज़ो को हमें लिखकर सेंड कीजिये। 

Your Name-

(अपना नाम अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में लिखिए। इस हिस्से में जो नाम लिखा होगा। वही नाम वीडियो के ऊपर प्रदर्शित होगा।)

Your Mobile Number-

(आपके फॉर्म में सिर्फ और सिर्फ दो नम्बर ही दिए जा सकते है। नंबर लिखते समय कंट्री कोड अर्थात +91 अथवा 91 न लिखिए। )

Your Address-

(यहाँ पर आप अपना पूरा पता लिखिए। आप अपना पता यहाँ पर जिस प्रकार लिखेंगे और जिस फॉर्मेट में लिखेंगे। आपके फॉर्म में आपका पता ठीक उसी प्रकार दर्ज किया जायेगा। )

Your email id-

Gmail ID & Password-

(चुकी आपका यह ऑनलाइन सर्वे फॉर्म आपके जीमेल पर बनेगा। ताकि इसकी पूरी कमांड आपके पास रहे। इसलिए जरुरी है कि आप अपनी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक जीमेल की आईडी और पासवर्ड दे। यह आईडी मूल मेल आईडी से अलग हो सकती है।)


हम आपके उज्जवल और समृद्ध भविष्य की कामना करते है- धन्यवाद